मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची झारखंड, यूपी को 3-0 से हराया

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 में झारखंड महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार सातवें वर्ष फाइनल में जगह बनाई। रविवार को खेले गए सेमीफाइनल में झारखंड ने हॉकी उत्तरप्रदेश को 3-0 से मात दी। मैच में झारखंड की ओर से 13वें मिनट में स्वीटी डुंगडुंग, 56वें मिनट में रीना कुल्लू और 59वें मिनट में रजनी केरकेट्टा ने एक-एक गोल दागा।

स्वीटी डुंगडुंग बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच

शानदार खेल के लिए स्वीटी डुंगडुंग को “बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार मिला। झारखंड महिला टीम 2018 से हर साल फाइनल में पहुंच रही है और अब तक तीन बार खिताब जीत चुकी है। फाइनल मुकाबला 12 अगस्त को चिर प्रतिद्वंद्वी हरियाणा के साथ खेला जाएगा। टीम के प्रदर्शन पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment