मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज से भारी बारिश का अलर्ट; 13 जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने 8 अगस्त से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि दिन के दौरान कई इलाकों में तेज वर्षा दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ उत्तर-पूर्वी जिलों में भी तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

मौसम विभाग ने रांची, हजारीबाग, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पलामू, लोहरदगा और रामगढ़ जिलों में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की आशंका जताई है। इन जिलों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। विभाग का कहना है कि 9 अगस्त को भी कई क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक 10 और 11 अगस्त को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। हालांकि भारी बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन बादल छाए रहने और वातावरण में नमी बनी रहने की संभावना है।

वज्रपात और तेज हवाओं से सावधान रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है। विशेष रूप से खुले मैदान, खेत, नदी-नालों के किनारे और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। बिजली चमकने और गरज के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें : जामताड़ा: DDC असीम किस्पोट्टा ने किया आधुनिक हैचरी सेंटर का उद्घाटन, हर चक्र में तैयार होंगे 1000 चूजे

शुक्रवार को कई जिलों में हुई अच्छी बारिश

बीते शुक्रवार को राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रांची में 11 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा जमशेदपुर में 4.9 मिमी, डाल्टनगंज में 26.1 मिमी, चाईबासा में 18.4 मिमी और देवघर में सर्वाधिक 36 मिमी वर्षा दर्ज की गई। लोहरदगा में 25.5 मिमी तथा गढ़वा में 11.5 मिमी बारिश हुई, जबकि बोकारो और पाकुड़ में अपेक्षाकृत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

https://samacharpost.live/jamtara-ddc-aseem-kispotta-inaugurated-modern-hatchery-center-1000-chicks-will-be-produced-in-every-cycle/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment