झारखंड में आज ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत, कल से फिर गिरेगा तापमान

Meenu | November 24, 2025 | 10:58 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में सोमवार को लोगों को कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, 25 नवंबर से तापमान में 3–4 डिग्री की गिरावट और कई जिलों में शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें :बेतिया–गोरखपुर सड़क व पुल परियोजना को मिली वित्तीय मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

आज कैसा रहेगा मौसम?

रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, सुबह हल्का कोहरा, दोपहर में धूप और शाम को गुलाबी ठंड रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में 1–2 डिग्री की कमी महसूस हो सकती है, जिससे शाम और रात के समय ठंड बढ़ेगी।

राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

सोमवार के अनुसार अलग-अलग शहरों की स्थिति इस प्रकार रही

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)AQI
जमशेदपुर2814254
पलामू2811190
रांची2512222
धनबाद2813206
बोकारो2714200

अधिकांश शहरों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

हिमालयी बर्फबारी का असर दिखने लगा

पिछले चार दिनों से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन दिन के दौरान ठंडी हवा अब भी परेशान कर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में बढ़ती बर्फबारी की वजह से ठंडी हवा झारखंड की ओर बढ़ रही है, जिसका असर कल से और तीव्र होगा।

दक्षिणी जिलों में हल्की फुहार की संभावना

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। दक्षिणी जिलों में बहुत हल्की फुहार की संभावना है, हालांकि इसका कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। बारिश को लेकर विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Share this news

संबंधित खबरें