मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, उपद्रवियों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : जेपीएससी से जुड़े मुद्दों को लेकर 10 अगस्त को आयोजित झारखंड विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान हुई हिंसा और अव्यवस्था के मामले में पुलिस ने अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि छात्र आंदोलन के बीच असामाजिक तत्वों ने घुसकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और सुरक्षा बलों पर हमला किया।

बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ी भीड़

प्राथमिकी के अनुसार, पुराना विधानसभा परिसर से निकले जुलूस के दौरान निलाद्री भवन और योगदा सत्संग के पास लगाए गए बैरिकेड्स और ड्रॉप गेट को कुछ लोगों ने जबरन तोड़ दिया। प्रशासन का आरोप है कि निषेधाज्ञा संबंधी आदेशों की अवहेलना करते हुए भीड़ उग्र हो गई और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी।

पुलिस और अधिकारियों पर पथराव का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि जब पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया, तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद कथित तौर पर जूते-चप्पल, पानी की बोतलें और ईंट-पत्थर फेंके गए। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। गोड्डा के प्रशिक्षु आरक्षी फाल्गुनी यादव समेत अन्य जवानों को चोटें आने की सूचना है।

विधानसभा परिसर में घुसने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, उग्र भीड़ नए विधानसभा भवन के गेट नंबर-1 तक पहुंच गई और सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिस अधिकारियों के लिए लगाए गए टेंट भी क्षतिग्रस्त कर दिए और विधानसभा परिसर में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। देर शाम तक प्रदर्शन स्थल पर डटी भीड़ को अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से हटाया गया।

यह भी पढ़ें : रांची में छात्र आंदोलन से बढ़ी हलचल, 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की चेतावनी

जांच शुरू

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मो. निशात अहमद की लिखित शिकायत के आधार पर विधानसभा थाना में कांड संख्या 61/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment