मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में छात्र आंदोलन से बढ़ी हलचल, 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की चेतावनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : छात्रों के आंदोलन के चलते राजधानी रांची में एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के बाद अब छात्रों ने आंदोलन को अगले चरण में ले जाने का ऐलान किया है। छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी दी है। प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है, जबकि कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। इससे कचहरी चौक और आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति देखने को मिली।

यह भी पढ़ें : रांची के कोतवाली इलाके में अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

100 से ज्यादा अतिरिक्त जवान तैनात

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 100 से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों और खुफिया विभाग के जवानों को भी निगरानी के लिए लगाया गया है। प्रशासन की ओर से संभावित भीड़ और प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ड्रोन से आंदोलन स्थल की निगरानी

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन पर भी प्रशासन की विशेष नजर है। आंदोलन स्थल और आसपास के क्षेत्रों की ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

मांगों पर सरकार के जवाब का इंतजार

छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इसी वजह से आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब 20 अगस्त को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर प्रशासन और छात्रों की गतिविधियों पर नजर बनी हुई है। आने वाले दिनों में आंदोलन को लेकर राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था अहम मुद्दा बनी रह सकती है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment