मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड बना ‘टॉप अचीवर’: बिजनेस रिफॉर्म्स में देशभर में बढ़ाया राज्य का मान

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची: झारखंड ने एक बार फिर अपनी दक्ष प्रशासनिक प्रणाली और निवेश-अनुकूल माहौल के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा जारी Business Reform Action Plan Survey 2024 में झारखंड को ‘टॉप अचीवर’ का सम्मान मिला है। यह सम्मान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदान किया। राज्य को यह उपलब्धि बिजनेस एंट्री, कंस्ट्रक्शन परमिट एनाब्लर्स, लेबर रेगुलेशन एनाब्लर्स और सर्विस सेक्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दी गई है।

पारदर्शिता और निवेश-अनुकूल नीतियों का परिणाम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता, निवेशकों की सुविधा और नीतिगत सुधारों पर निरंतर फोकस रखा है। सरकार के इन प्रयासों के चलते झारखंड अब भारत के सबसे बिजनेस-फ्रेंडली राज्यों में शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें: अवैध कोयला तस्करी पर पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन हाइवा कोयला जब्त

औद्योगिक विकास की नई दिशा

यह उपलब्धि न केवल राज्य की प्रशासनिक दक्षता को रेखांकित करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि झारखंड अब निवेश और औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सम्मान से राज्य में निवेश को और बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

https://samacharpost.live/2025/11/palamu-police-seized-illegal-coal-smuggling-three-hyva-trucks-pipra-operation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment