अवैध कोयला तस्करी पर पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन हाइवा कोयला जब्त

Rupa Kumari | November 12, 2025 | 04:05 PM IST

Samachar Post डेस्क, पलामू: अवैध कोयले की तस्करी के खिलाफ पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन हाइवा कोयला जब्त किया है। यह कार्रवाई पिपरा थाना क्षेत्र के चपरबार गांव के पास 10 नवंबर को की गई। पुलिस और अंचल अधिकारी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से रखे गए कोयले को बरामद किया।

संयुक्त छापेमारी में हुआ खुलासा

सूचना मिली थी कि चपरबार गांव के पास सरकारी भूमि पर अवैध कोयला जमा किया गया है। इसके बाद पिपरा थाना प्रभारी विमल और अंचल अधिकारी, पिपरा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। मौके से करीब तीन हाइवा कोयला जब्त किया गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने लाया।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में 15 नवंबर को महिलाओं की ‘शी रन’ दौड़, रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क

अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अवैध कोयले के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि कोयला कहां से लाया गया और इस अवैध कारोबार में किन लोगों की संलिप्तता है।

प्रशासन का सख्त रुख

अंचल अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध भंडारण कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this news

संबंधित खबरें