मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

MGM अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप, विधायक पूर्णिमा साहू ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल परिसर में तैनात होमगार्ड जवानों पर भाजपा कार्यकर्ता के साथ कथित मारपीट का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में झारखंड की फरार महिला मानव तस्कर गिरफ्तार, खूंटी की नाबालिग बच्ची का सुरक्षित रेस्क्यू

बहन के इलाज की जानकारी लेने पहुंचे थे अस्पताल

जानकारी के अनुसार, भुइयांडीह लकड़ी टाल निवासी भाजपा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मनीष शर्मा अपनी बहन के इलाज से जुड़ी जानकारी लेने एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद कुछ होमगार्ड जवानों ने उनसे आने का कारण पूछा और इसी दौरान विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद जवानों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।

मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने का भी आरोप

मनीष शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उन्हें घेर लिया और कुछ समय तक रोके रखा। उनका यह भी कहना है कि मौके पर मौजूद कुछ जवानों ने नेम प्लेट नहीं पहन रखी थी, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना का वीडियो बनाने के दौरान उनका मोबाइल छीन लिया गया और वीडियो डिलीट कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी जवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

पुलिस ने घटनास्थल से एक टूटी हुई लाठी जब्त की है। वहीं घायल का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर एमजीएम थाना में मामला दर्ज किया गया है। पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार और थाना पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी।

विधायक पूर्णिमा साहू ने की कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने घायल भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने डीएसपी दयानंद कुमार से फोन पर बातचीत कर मामले में शामिल होमगार्ड जवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निलंबन की मांग की। इसके अलावा उन्होंने एमजीएम अस्पताल अधीक्षक से बातचीत कर इलाजरत मरीज काजल प्रधान के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment