मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में SIR पर फिलहाल रोक, पहले होगी डिजिटल जनगणना; बाद में अपडेट होगी वोटर लिस्ट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया गया है। अब राज्य में पहले डिजिटल जनगणना कराई जाएगी, जिसके बाद ही वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम शुरू होगा। यह फैसला सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि उन सभी राज्यों में लागू होगा जहां SIR प्रक्रिया लंबित है। भारत निर्वाचन आयोग ने पहले अप्रैल-मई में SIR के अंतिम चरण की शुरुआत की योजना बनाई थी। लेकिन अब भारत के जनगणना महानिदेशालय से मिले निर्देश के बाद प्राथमिकता बदलते हुए पहले जनगणना कराने का निर्णय लिया गया है। हालांकि SIR से जुड़ी तैयारियां जारी रहेंगी।

यह भी पढ़ें :रांची में घर से भागे 3 बच्चे रेलवे स्टेशन से बरामद, पुलिस ने सकुशल लौटाया

1 मई से शुरू होगी डिजिटल जनगणना

राज्य सरकार ने जनगणना का शेड्यूल तय कर दिया है। 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी, जबकि 16 मई से 14 जून तक हाउस लिस्टिंग का काम किया जाएगा। इस प्रस्ताव को हेमंत सोरेन की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही अधिसूचना जारी होगी। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें नागरिक खुद ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

72 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी

राज्य में 2003 की मतदाता सूची के साथ वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग का काम तेजी से चल रहा है। अब तक लगभग 72 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कुल 2.65 करोड़ मतदाताओं में से करीब 1.93 करोड़ का मिलान किया जा चुका है। इस प्रक्रिया में पाकुड़ जिला सबसे आगे है। करीब 28 प्रतिशत मतदाता ऐसे हैं, जिनका 2003 के बाद स्थानांतरण हुआ है या जिनकी पारिवारिक जानकारी अधूरी है। ऐसे लोगों को अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

लाखों रिकॉर्ड में गड़बड़ी, 10 लाख नाम हटने की संभावना

जांच के दौरान 6.72 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में त्रुटियां पाई गई हैं। इनमें 5.44 लाख लोगों की फोटो गलत है, जबकि 1.28 लाख नामों में गलती सामने आई है। इन त्रुटियों को ठीक करने के लिए बूथ लेवल अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या करीब 10 लाख तक हो सकती है। SIR के दौरान ऐसे नामों को सूची से हटाया जाएगा और नए पात्र मतदाताओं को जोड़ा जाएगा।

पारदर्शी चुनाव की तैयारी

सरकार का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बनाना है, ताकि आने वाले चुनाव निष्पक्ष और भरोसेमंद तरीके से कराए जा सकें।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-missing-children-found-railway-station-rescue/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment