मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड के पैरा एथलीट्स का जलवा, नेशनल जूनियर एंड सब-जूनियर चैम्पियनशिप में 13 मेडल अपने नाम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : ग्वालियर में आयोजित 14वीं नेशनल जूनियर एंड सब-जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और यह साबित किया कि अगर अवसर और संसाधन मिले तो झारखंड के पैरा एथलीट किसी भी स्तर पर दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। टीम मैनेजर ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पूरे झारखंड को गर्व है। यह जीत पारा ओलंपिक कमिटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष जटा शंकर चौधरी सहित उन सभी पदाधिकारियों और कोचों की मेहनत का नतीजा है जिन्होंने संसाधन जुटाकर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मौका दिया। झारखंड के इन पैरा एथलीट्स ने न केवल अपनी मेहनत और जज्बे से राज्य का मान बढ़ाया, बल्कि यह भी साबित किया कि उचित सहयोग और प्रशिक्षण मिलने पर वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी चमक बिखेर सकते हैं।

इन्होंने जीते पदक


गोल्ड मेडलिस्ट

  • रोहन रविदास ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीता।
  • अभिनव उत्कर्ष ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड पर कब्जा जमाया।

यह भी पढ़ें : झारखंड की महिला के साथ हरियाणा में रेप, प्रधानमंत्री तक आरोपी को कर चुके हैं बर्थडे विश

सिल्वर मेडलिस्ट

  • सूर्यांश बिल्हौर ने शॉट पुट और डिस्कस थ्रो, दोनों में सिल्वर मेडल हासिल किया।

ब्रॉन्ज मेडलिस्ट

  • राजनंदनी – लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज।
  • अरुण कुमार महतो – 100, 200 और 400 मीटर रेस में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक।
  • रिया कुमारी – 100 मीटर में ब्रॉन्ज।
  • रुस्तम तिर्की – जेवलिन थ्रो में कांस्य।
  • भूषण गोप – जेवलिन थ्रो में कांस्य।
  • रोहन रविदास – जेवलिन थ्रो में भी ब्रॉन्ज।
  • अनिकेत कच्छप – डिस्कस थ्रो में कांस्य।
    इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने कुल 13 पदक (2 गोल्ड, 2 सिल्वर, 9 ब्रॉन्ज) हासिल किए।
https://samacharpost.live/2025/09/jharkhand-national-sports-day-painting-quiz-speech-competition-results/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment