मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में पुलिस की ताकत हुई दोगुनी, 11 नई बोलेरो से बढ़ेगी पेट्रोलिंग की क्षमता

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़: जिले की पुलिसिंग अब पहले से और चुस्त और तेज होगी। राज्य सरकार की ओर से मिले 11 नए पेट्रोलिंग बोलेरो वाहनों को बुधवार को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी मौजूद रहे। वाहनों को पारंपरिक तरीके से नारियल फोड़कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजा गया।

पुलिस को मिली नई ताकत

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह कदम जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अहम है। उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि नए वाहन आने से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और किसी भी घटना पर प्रतिक्रिया देने में लगने वाला समय कम होगा।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में ठेका कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने मुआवजे को लेकर किया हंगामा

दूरदराज इलाकों तक पहुंचेगी पुलिस

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि अब पुलिस सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दूरदराज गांवों तक भी पहुँच सकेगी। वाहन की कमी के कारण अब तक कई बार पेट्रोलिंग में दिक्कत आती थी, लेकिन नई गाड़ियों से इलाके में निगरानी और पेट्रोलिंग तेज होगी।

अपराधियों पर नकेल, जनता को सुरक्षा का भरोसा

नई बोलेरो गाड़ियों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा और अपराध होने पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी।अधिकारियों का मानना है कि इससे अपराधियों में डर बढ़ेगा और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा।

आम जनता को सीधा लाभ

प्रशासन का कहना है कि इन संसाधनों का सबसे बड़ा फायदा आम जनता को होगा। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस अब और तेजी से मौके पर पहुँच सकेगी, जिससे जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखना आसान होगा।

https://samacharpost.live/2026/03/tata-steel-burmamines-satyanarayan-nishad-death/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment