मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड के दो लापता लोगों की तलाश अब देशव्यापी, 17 हजार से अधिक थानों को भेजी गई सूचना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के बोकारो से लापता पप्पू चौहान और गुमला की अंजू कुमारी की तलाश अब राष्ट्रीय स्तर पर की जाएगी। सीआईडी ने दोनों मामलों में कार्रवाई तेज करते हुए उनकी तस्वीर, पहचान संबंधी विवरण और केस की जानकारी देशभर के 17 हजार से अधिक पुलिस थानों तक पहुंचाई है। इस पहल का उद्देश्य लंबे समय से लापता दोनों लोगों का पता लगाने के लिए अंतरराज्यीय सहयोग सुनिश्चित करना है।

सभी राज्यों की पुलिस से मांगा गया सहयोग

सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक की पहल पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी, पुलिस आयुक्तों और संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की पुलिस ने भी अपने स्तर पर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों को उम्मीद है कि व्यापक स्तर पर सूचना साझा किए जाने से जांच को नई दिशा मिल सकती है।

2024 से लापता हैं बोकारो के पप्पू चौहान

बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित दुंदीबाग बाजार के रहने वाले 35 वर्षीय पप्पू चौहान 25 अक्टूबर 2024 से लापता हैं। उनके गायब होने के संबंध में बीएस सिटी थाना में मामला दर्ज है। करीब दो वर्ष बीत जाने के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिलने पर अब उनकी तलाश राज्य की सीमाओं से बाहर भी की जा रही है।

12 वर्षों से अंजू कुमारी का नहीं मिला कोई सुराग

गुमला की अंजू कुमारी जब लापता हुई थीं, तब उनकी उम्र 17 वर्ष थी। वर्तमान में उनकी उम्र लगभग 29 वर्ष है। इस मामले में मानव तस्करी और अपहरण से संबंधित प्राथमिकी गुमला के एमपीटीयू थाना में दर्ज है। 12 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अंजू का पता नहीं चल पाया है। इसी कारण उनकी तस्वीर और पहचान से जुड़ी जानकारी देशभर की पुलिस इकाइयों के साथ साझा की गई है।

हू एंड क्राई नोटिस से पहले भी मिली सफलता

सीआईडी अधिकारियों के अनुसार, धुर्वा से अपहृत अंश और आशिका की तलाश के लिए जनवरी 2026 में हू एंड क्राई नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया था। पुलिस का हू एंड क्राई नोटिस ऐसे मामलों में जारी किया जाता है, जब स्थानीय स्तर पर तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलता और अन्य राज्यों की पुलिस व एजेंसियों की मदद की आवश्यकता होती है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment