मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शराब घोटाले की जांच का दायरा बढ़ा, ACB ने IAS अमित कुमार को किया तलब

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में एसीबी ने जांच का दायरा और बढ़ाते हुए अब कमर्शियल टैक्स कमिश्नर एवं पूर्व उत्पाद आयुक्त IAS अमित कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया है। गुरुवार को जारी समन में उन्हें शुक्रवार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

पहले भी कई IAS अधिकारियों से पूछताछ

इस मामले में एसीबी पहले ही IAS मुकेश कुमार, मनोज कुमार जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी रामगढ़ के डीसी फैज़ अहमद मुमताज़ से पूछताछ कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: चालकों ने जाम किया पाकुड़-हिरणपुर रोड, प्रवेश शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

अमित कुमार की भूमिका पर सवाल

जांच में सामने आया है कि उनके उत्पाद आयुक्त कार्यकाल के दौरान विभागीय निविदा से जुड़ी विजन और मार्शन कंपनियों में से एक की बैंक गारंटी फर्जी पाई गई थी। इसके बावजूद उनकी ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण एसीबी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।

38.44 करोड़ का नुकसान

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी इससे पहले तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे समेत 13 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर चुकी है। इसी केस में पहली गिरफ्तारी विनय चौबे की हुई थी। एसीबी के अनुसार, दो प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा दी गई फर्जी बैंक गारंटियों की जांच नहीं होने से राज्य को 38.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और शराब घोटाला संभव हो पाया।

https://samacharpost.live/2025/12/pakur-hiranpur-drivers-protest-toll-tax-hike/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment