मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : खूंटी में 242 किलो डोडा बरामद, कीमत 36 लाख से अधिक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, खूंटी : झारखंड पुलिस ने जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। सायको थाना क्षेत्र के मारंगहदा मोड़ के पास से पुलिस ने एक वैन से 242 किलो डोडा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 36 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि, तस्कर मौके से फरार हो गए।

मारंगहदा मोड़ के पास हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, खूंटी एसपी मनीष टोप्पो को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मारुति वैन से डोडा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर डीएसपी वरुण रजक और थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान संदिग्ध मारुति वैन को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट के तीन माह बाद भी आउटसोर्स कर्मियों को मानदेय वृद्धि का लाभ नहीं

12 बोरे में छिपाकर रखी गई थी खेप

तलाशी में वैन से 12 बोरों में भरा 242 किलो डोडा बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कीमत करोड़ों रुपये के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में और अधिक आंकी जा सकती है।

मामला दर्ज, फरार तस्करों की तलाश

डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि वाहन मालिक और अज्ञात तस्करों के खिलाफ सायको थाना कांड संख्या 25/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 15(C)/25 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

https://samacharpost.live/2025/08/jharkhand-outsourced-karmchari-mandey-vriddhi-latka-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment