मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक स्थगित, नई तिथि का इंतजार

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रस्तावित उच्चस्तरीय बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह बैठक मंगलवार, 4 अगस्त को राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली थी। जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव स्तर की बैठक आज दोपहर 1:30 बजे निर्धारित की गई थी। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को शामिल होना था, जहां समारोह की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जानी थी।

सरकार ने जारी किया आधिकारिक पत्र

बैठक स्थगित किए जाने को लेकर झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। पत्र के माध्यम से संबंधित विभागों और अधिकारियों को बैठक स्थगित होने की सूचना दे दी गई है। सरकारी आदेश में बैठक स्थगित करने का कारण “अपरिहार्य कारण” बताया गया है। हालांकि, किन परिस्थितियों में बैठक को टाला गया, इसका विस्तृत उल्लेख नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें : JSSC-CGL अभ्यर्थियों के आंदोलन को असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा का समर्थन, बोले- युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय स्वीकार नहीं

नई तिथि की घोषणा जल्द संभव

फिलहाल बैठक की नई तिथि और समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि अगली बैठक की सूचना अलग से जारी की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जारी हैं और संबंधित विभाग आवश्यक व्यवस्थाओं पर काम कर रहे हैं।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment