मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड हाईकोर्ट का 2027 कैलेंडर जारी, 73 दिन अवकाश और 4 दिन हाफ-डे रहेगा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2027 का वार्षिक न्यायिक कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में पूरे साल की छुट्टियां, कार्यदिवस, ग्रीष्मावकाश, विशेष कार्यदिवस और हाफ-डे की तिथियां निर्धारित की गई हैं। हाईकोर्ट के अनुसार, वर्ष 2027 में 52 रविवार के अलावा 73 दिन अवकाश रहेगा।

73 दिन की छुट्टियों में ग्रीष्म और शीतकालीन अवकाश शामिल

जारी कैलेंडर के मुताबिक, वार्षिक अवकाश में ग्रीष्मावकाश, होली, दुर्गा पूजा, शीतकालीन अवकाश सहित विभिन्न सार्वजनिक छुट्टियां शामिल हैं। साथ ही पूरे वर्ष के शनिवार और विशेष कार्यदिवसों का भी विस्तृत उल्लेख किया गया है, ताकि न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों की समय-सारिणी पहले से स्पष्ट रहे। हाईकोर्ट ने चार पर्वों पर आधे दिन का कार्य निर्धारित किया है मकर संक्रांति हाफ-डे, रक्षाबंधन हाफ-डे, अनंत चतुर्दशी हाफ-डे, महालया हाफ-डे इन चार दिनों में अदालत का कामकाज दोपहर 2:15 बजे तक और कार्यालय का संचालन दोपहर 2:00 बजे तक होगा।

ईद और मुहर्रम की तारीख चांद पर निर्भर

कैलेंडर में ईद-उल-फितर (10 मार्च) और मुहर्रम (16 जून) की छुट्टियां भी दर्ज की गई हैं। हालांकि, हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि चांद दिखाई देने के आधार पर इन तिथियों में बदलाव संभव है। इसके अलावा ईस्टर मंडे (29 मार्च) और चेहल्लुम (25 जुलाई) को प्रतिबंधित अवकाश के रूप में शामिल किया गया है, जो संबंधित कर्मचारियों पर लागू होंगे।

कैलेंडर से मिलेगी पहले से योजना बनाने में सुविधा

हाईकोर्ट का वार्षिक कैलेंडर न्यायिक कार्यों, अवकाश और विशेष कार्यदिवसों की अग्रिम जानकारी उपलब्ध कराता है, जिससे अधिवक्ताओं, वादकारियों और न्यायिक कर्मचारियों को पूरे वर्ष की कार्य योजना बनाने में सुविधा मिलेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment