मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू, 31 मई तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी (स्वास्थ्य विभाग) ने पेंशनरों, बोर्ड-निगम और विश्वविद्यालय कर्मियों के लिए नई स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक लाभुक 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह पंजीकरण मई 2026 से अप्रैल 2027 तक के बीमा वर्ष के लिए मान्य होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद सभी आवेदनों की जांच संबंधित डीडीओ या अधिकृत सत्यापन अधिकारी द्वारा की जाएगी। सत्यापन पूरा होने के बाद ही आवेदक प्रीमियम जमा कर पाएंगे।

6000 रुपये प्रीमियम तय

इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए 6000 रुपये का एकमुश्त प्रीमियम निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रीमियम जमा करना अनिवार्य होगा। पिछले वर्ष के ऐसे पेंशनर, जिन्होंने किसी कारणवश प्रीमियम जमा नहीं किया था, वे भी इस बार नवीनीकरण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में पानी-बिजली पर सख्त रुख, सांसद मनीष जायसवाल ने अधिकारियों को दी चेतावनी

सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर

पंजीकरण या किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-3455-027 जारी किया गया है। इस बीमा वर्ष के लिए योजना के संचालन की जिम्मेदारी टाटा एआईजी को सौंपी गई है।

https://samacharpost.live/2026/05/ramgarh-mp-manish-jaiswal-warning-water-electricity-issues-disha-meeting/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment