मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साइकिल रैली में शामिल हुए डीसी चंदन कुमार, एकता और सहभागिता का दिया संदेश

--Advertisment--

  • झारखंड स्थापना दिवस पर “नो योर टूरिस्ट प्लेस” अभियान

Samachar Post डेस्क, चाईबासा : झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर में “नो योर टूरिस्ट प्लेस” कार्यक्रम के तहत एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जिले के पर्यटन स्थलों की जानकारी देना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना था।

डीसी चंदन कुमार ने किया नेतृत्व

रैली का नेतृत्व चाईबासा के उपायुक्त चंदन कुमार ने किया। साइकिल रैली चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय कर केरा मंदिर तक पहुँची। इस दौरान डीसी ने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों को एकता और सहभागिता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें: झारखंड नामकरण को लेकर लालू की भूमिका को इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाना चाहिए : कैलाश यादव

विकास और जनसहभागिता पर जोर

डीसी चंदन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में झारखंड निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

अधिकारियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में जिले के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

https://samacharpost.live/2025/11/lalu-prasad-yadav-role-in-jharkhand-formation-rajad-statement/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment