मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई पूरी सुरक्षा व्यवस्था, अब बिना बॉडीगार्ड के कर रहे आवागमन

--Advertisment--

  • सुरक्षा वाहनों को लेकर पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद लिया फैसला, डीजीपी को भेजा पत्र

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था वापस कर दी है। जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ एस्कॉर्ट में चलने वाले तीनों वाहन भी लौटा दिए हैं। इसके बाद मंत्री अब बिना किसी बॉडीगार्ड के आवागमन कर रहे हैं।

सुरक्षा में तैनात थे 16 कमांडो

सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री की सुरक्षा में 16 कमांडो और स्पेशल ब्रांच के तीन पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। मंत्री ने सुरक्षा वाहनों को संबंधित विभाग को वापस कर दिया है, जबकि सुरक्षा गार्डों को हटाने संबंधी सूचना पुलिस महानिदेशक (DGP) को भेज दी है।हालांकि अंतिम आदेश जारी होने तक सुरक्षा कर्मी मंत्री के आवास पर ही मौजूद हैं, लेकिन वे उनके साथ दौरे या आवागमन में शामिल नहीं हो रहे हैं।

दो महीने पहले की थी वाहन उपलब्ध कराने की मांग

जानकारी के अनुसार करीब दो महीने पहले वित्त मंत्री ने डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा गार्डों के आवागमन के लिए एक अलग वाहन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। बताया जाता है कि इस संबंध में लंबे समय तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। बाद में पुलिस मुख्यालय की ओर से मंत्री को सुरक्षा में लगे तीन वाहनों में से एक वाहन वापस करने का निर्देश दिया गया। सूत्रों के अनुसार इस निर्णय से मंत्री असहज महसूस कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच अब NIA के हाथों में, रांची पुलिस से लिया केस टेकओवर

28 जून को लौटाई सुरक्षा व्यवस्था

इसी घटनाक्रम के बाद वित्त मंत्री ने 28 जून को डीजीपी को पत्र लिखकर अपनी पूरी सुरक्षा व्यवस्था वापस करने का फैसला लिया। उन्होंने सुरक्षा गार्डों और सुरक्षा वाहनों को लौटाने की जानकारी भी पुलिस मुख्यालय को दे दी। फिलहाल इस मुद्दे पर सरकार या पुलिस मुख्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि मंत्री के इस फैसले की राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में व्यापक चर्चा हो रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment