मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच अब NIA के हाथों में, रांची पुलिस से लिया केस टेकओवर

--Advertisment--

  • 16 जून को हुए हमले की जांच नए सिरे से होगी, आरोपियों से दोबारा पूछताछ और विदेशी कनेक्शन की भी पड़ताल

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांतीय कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद एनआईए ने चुटिया थाना में दर्ज मामले को अपने हाथ में लेते हुए इसकी औपचारिक जांच शुरू कर दी है।एजेंसी ने इस मामले को आरसी-01/2026/NIA/RNC के रूप में पुनः दर्ज किया है। इसके साथ ही रांची पुलिस ने केस डायरी, दस्तावेज और जांच से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड एनआईए को सौंप दिए हैं।

घायल आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

मामले के आरोपी सैफ अंसारी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गुरुवार को एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी थी, जिसके चलते उसका इलाज चल रहा था। अदालत के आदेश पर उसे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार भेज दिया गया। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें अमन अंसारी उर्फ गोलू, सायम सुजान और सैफ अंसारी शामिल हैं। अमन और सायम को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। जांच एजेंसियां उनसे आगे भी पूछताछ कर रही हैं।

दुबई और विदेशी संपर्कों की होगी जांच

प्रारंभिक जांच के दौरान मुख्य आरोपी अमन अंसारी की विदेश यात्रा से जुड़े कुछ तथ्य सामने आए हैं। पूछताछ में उसने दुबई में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से मुलाकात होने की बात कही है। जांच एजेंसियां इन दावों की सत्यता की जांच कर रही हैं। एनआईए अब यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि घटना के पीछे किसी बड़े नेटवर्क, विदेशी संपर्क या अन्य संभावित साजिश की भूमिका तो नहीं है। हालांकि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

वैज्ञानिक साक्ष्यों की होगी दोबारा समीक्षा

एनआईए ने रांची पुलिस द्वारा जुटाए गए सभी वैज्ञानिक साक्ष्य, फॉरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों के बयान अपने कब्जे में ले लिए हैं। एजेंसी पूरे मामले की नए सिरे से समीक्षा करेगी। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है, ताकि घटना की योजना, संभावित सहयोगियों और पूरे नेटवर्क के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके।

यह भी पढ़ें:मिहिजाम में भीषण अग्निकांड, दुकान जलकर खाक; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका

16 जून को हुआ था हमला

गौरतलब है कि 16 जून की रात रांची स्थित RSS के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हुईं और जांच के दौरान कई अहम सुराग सामने आए। अब एनआईए के जांच संभालने से मामले की पड़ताल राष्ट्रीय स्तर पर की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment