मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में जल्द लागू होगा E-Summon सिस्टम, पुलिस को ट्रायल कर रिपोर्ट देने का निर्देश

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची समेत पूरे झारखंड में आपराधिक मामलों की जांच को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस विभाग e-Summon सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को ट्रायल कर UAT रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। E-Summon सिस्टम के तहत अब कोर्ट से समन जारी होने से लेकर थाना तक पहुंचने और पुलिस द्वारा उसकी तामिला (सर्विस) तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इससे कागजी काम कम होगा और जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी। यह सिस्टम गृह मंत्रालय, भारत सरकार और नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) द्वारा विकसित किया गया है।

ट्रायल के बाद होगा लागू

पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार, हर जिला एक थाना चिन्हित करेगा जहां इस सिस्टम का ट्रायल किया जाएगा। थाना प्रभारी और एक अनुसंधानकर्ता पूरे वर्क फ्लो की जांच करेंगे और निर्धारित फॉर्मेट में रिपोर्ट तैयार करेंगे।

यह भी पढ़ें :JMM के स्टार प्रचारक सुदीप गुड़िया और राम सूर्या मुंडा असम रवाना, करेंगे चुनाव प्रचार

7 अप्रैल तक रिपोर्ट जरूरी

सभी जिलों को ट्रायल के बाद रिपोर्ट तैयार कर 7 अप्रैल 2026 तक पुलिस मुख्यालय भेजनी होगी। जिला नोडल पदाधिकारी (CCTNS) इस प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के दौरान डेमो डेटा का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे कोई भी जानकारी लाइव सर्वर पर अपलोड नहीं होगी और सिस्टम सुरक्षित रहेगा।

जांच में आएगी तेजी

नए आपराधिक कानूनों के तहत जांच के लिए 60 या 90 दिनों की समय सीमा तय है। ऐसे में E-Summon सिस्टम के लागू होने से मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।

https://samacharpost.live/2026/03/jmm-mla-sudeep-gudiya-ram-surya-munda-assam-election-campaign/

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment