मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अनुराग गुप्ता ने डीजीपी पद से दिया इस्तीफा

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने मंगलवार की देर शाम इस्तीफा सौंपा। हालांकि, सरकार ने उनके इस्तीफे को स्वीकार किया है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। इस बीच, नए डीजीपी के रूप में आईपीएस प्रशांत सिंह और एम.एस. भाटिया के नाम चर्चा में हैं।

कार्यालय में रात को बढ़ी गतिविधियां

इस्तीफे की चर्चा उस समय शुरू हुई जब मंगलवार शाम कार्यालय बंद होने के बाद करीब 7.30 बजे डीजीपी कार्यालय में अचानक गतिविधियां तेज हुईं। अनुराग गुप्ता खुद भी कार्यालय पहुंचे और उसके बाद कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास गए। थोड़ी देर बाद वे वहां से लौटकर अपने घर चले गए। इन घटनाओं के बाद इस्तीफे की अटकलें तेज हो गईं, हालांकि किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फरवरी 2025 में बने थे नियमित डीजीपी

अनुराग गुप्ता इसी साल फरवरी 2025 में झारखंड के नियमित डीजीपी बनाए गए थे। उनका कार्यकाल फरवरी 2027 तक निर्धारित था। सरकार ने उन्हें एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) और सीआईडी (अपराध जांच विभाग) का प्रभार भी सौंपा था, जिसे सितंबर 2025 में वापस ले लिया गया। इसी के बाद से उन्हें हटाए जाने की चर्चाएं चलने लगी थीं।

यह भी पढ़ें: ई-रक्तकोश बीबीएमएस प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न, सभी रक्त केंद्रों को मिली यूजर आईडी और पासवर्ड

पदोन्नति से लेकर नियुक्ति तक की यात्रा

अनुराग गुप्ता को वर्ष 2022 में पुलिस महानिदेशक (डीजी) के रैंक में प्रोन्नति मिली थी। इसके बाद वे डीजी ट्रेनिंग बनाए गए।
26 जुलाई 2024 को झारखंड सरकार ने उन्हें प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया था। हालांकि विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान निर्वाचन आयोग ने उन्हें पद से हटाने का निर्देश दिया था। चुनाव के बाद 28 नवंबर 2024 को उन्हें फिर से झारखंड का डीजीपी बनाया गया और 3 फरवरी 2025 को नियमित रूप से नियुक्त किया गया।

कार्यकाल नियमावली के अनुसार दो वर्ष का

झारखंड सरकार की अधिसूचना के अनुसार, डीजीपी का कार्यकाल ‘महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड (पुलिस बल प्रमुख) का चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025’ के नियम 10 (1) के तहत दो वर्ष का होता है। हालांकि, अनुराग गुप्ता की अधिसूचना में कार्यकाल की स्पष्ट शुरुआत की तिथि का उल्लेख नहीं किया गया था।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-e-raktkosh-bbms-training-successfully-completed/

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment