मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

संगठनात्मक मजबूती कांग्रेस की प्राथमिकता: बंधु तिर्की

--Advertisment--

  • चाईबासा में हुई संगठनात्मक चर्चा

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता संगठनात्मक मजबूती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, बेहतर समन्वय और निरंतर संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में शामिल वरिष्ठ नेता

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी, विधायक सोनाराम सिंकु समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। बैठक में झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में पुलिस ने भाकपा माओवादी के दो संदिग्ध गिरफ्तार

संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दे

भूपेन्द्र मरावी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया। वहीं, सोनाराम सिंकु ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में कांग्रेस अपने जनाधार को व्यापक करेगी और आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।

https://samacharpost.live/2025/12/palamu-manohrpur-police-suspects-arrest/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment