मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में 12 से 28 नवंबर तक चलेगा राज्यव्यापी रक्तदान अभियान, सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने दिए निर्देश – ब्लड डोनेशन को जनआंदोलन बनाएं, सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना सबकी जिम्मेदारी

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 12 से 28 नवंबर तक राज्यव्यापी स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल (SBTC) की बैठक सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की कार्यकारी निदेशक डॉ. नेहा अरोड़ा, एनएचएम निदेशक शशि प्रकाश झा, डीआईसी डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, उपसचिव ध्रुव प्रसाद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सभी जिलों के ब्लड बैंक प्रतिनिधि भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

रक्तदान अभियान बनेगा जनआंदोलन

बैठक में तय किया गया कि 12 से 28 नवंबर तक राज्य के सभी जिलों में व्यापक रक्तदान अभियान चलाया जाएगा। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान को शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जनआंदोलन का रूप देना होगा। उन्होंने कहा कि ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया और स्थानीय प्रचार माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए प्रेरित हों।

झारखंड के सभी ब्लड बैंक होंगे डिजिटल, बीटीएस ने दी ब्लड बैंक मैनेजमेंट सिस्टम की ट्रेनिंग

थैलेसीमिया मरीजों की निगरानी और रक्त की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

डॉ. नेहा अरोड़ा ने बैठक में कहा कि सभी अस्पतालों को थैलेसीमिया मरीजों का विस्तृत डेटा पंजी में दर्ज करना अनिवार्य होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि हर ब्लड बैंक मासिक ऑडिट रिपोर्ट तैयार करे, और हर तीन महीने में ड्रग डायरेक्टरेट द्वारा ऑडिट की जाए। साथ ही सभी ब्लड बैंकों को ई-रक्तकोष प्रणाली में पूर्ण डेटा एंट्री सुनिश्चित करने और मैनपावर की कमी जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए।

सामूहिक प्रयास से अभियान को मिलेगी सफलता

एनएचएम निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं और कॉलेजों की भागीदारी जरूरी है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जो ब्लड बैंक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन नहीं करेंगे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा SOP पर कोई समझौता नहीं होगा। सभी संस्थानों को इसकी कॉपी भेजी जाए और पालन सुनिश्चित किया जाए।

राज्य के सभी ब्लड सेंटर्स में ब्लड सेपरेशन यूनिट अनिवार्य

अजय कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि राज्य में बिना ब्लड सेपरेशन यूनिट के कोई ब्लड सेंटर संचालित नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों और स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से रक्तदान अभियान को व्यापक रूप से फैलाने की बात कही।

सदर अस्पताल में शुरू होगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट

बैठक में सदर अस्पताल, रांची के एक चिकित्सक ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट शुरू करने का प्रस्ताव रखा। इस पर अपर मुख्य सचिव ने तुरंत मंजूरी देते हुए कहा कि विभाग इसके लिए आवश्यक सभी धनराशि उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि यह सुविधा राज्य के मरीजों के लिए बड़ा राहत कदम साबित होगी।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-blood-banks-go-digital-bbms-training-by-bts/

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment