Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के जिम्मे रहे सभी विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवंटित कर दिए गए हैं। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा कला, संस्कृति, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जिम्मे होंगे। इसके साथ ही इन विभागों से जुड़े प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री के पास रहेगी। बता दें कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनके पास रहे विभागों के आवंटन को लेकर अब मंत्रिमंडल समन्वय विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
रामदास सोरेन के विभाग भी CM के पास
इससे पहले पूर्व मंत्री रामदास सोरेन को आवंटित विभाग भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जिम्मे हैं। इस तरह फिलहाल सुदिव्य कुमार सोनू और रामदास सोरेन के पास रहे विभाग मुख्यमंत्री के पास हैं।

















