मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: मतगणना शुरू, रांची में अधिवक्ताओं की भारी भीड़

  • डोरंडा स्थित एजी कार्यालय में काउंटिंग जारी, लाइव प्रसारण से पारदर्शिता पर जोर

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची में झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गई। डोरंडा स्थित एजी (AG) कार्यालय परिसर में काउंटिंग के साथ ही माहौल पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सुबह से ही मतगणना स्थल के बाहर राज्यभर से पहुंचे अधिवक्ताओं की भीड़ जुटी रही। अलग-अलग जिलों से आए वकील समूहों में खड़े होकर चुनाव परिणामों पर नजर बनाए हुए हैं। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर उत्साहित दिखे। मतगणना की शुरुआत बरही क्षेत्र के मतों से की गई। इसके बाद बोकारो और फिर बुंडू के मतों की गिनती शुरू हुई। हर राउंड के साथ परिणाम को लेकर उत्सुकता और बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें :बंगाल चुनाव को लेकर अलर्ट: झारखंड पुलिस बॉर्डर पर सख्त निगरानी, चेकिंग तेज

13 कर्मियों की टीम संभाल रही जिम्मेदारी

मतगणना प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए झारखंड विधानसभा से आए 13 कर्मियों की टीम को तैनात किया गया है। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि गिनती में किसी तरह की बाधा न आए।

लाइव प्रसारण से पारदर्शिता

इस बार मतगणना को पारदर्शी बनाने के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इससे अधिवक्ताओं और आम लोगों को प्रक्रिया पर सीधी नजर रखने का मौका मिल रहा है और किसी भी तरह की शंका की गुंजाइश कम हो रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-police-alert-west-bengal-assembly-election-border-checking/

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment