मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक, JPSC-JSSC परीक्षाओं की CBI जांच की मांग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने परीक्षा विवाद को लेकर सरकार के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। भाजपा विधायक मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे, जिन पर लिखा था— “न्याय चाहिए, धोखा नहीं” और “JPSC, JSSC-CGL सहित सभी परीक्षाओं की CBI जांच कराओ”। विपक्ष का यह प्रदर्शन राज्य में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अभ्यर्थियों के जारी आंदोलन के समर्थन में देखा जा रहा है। भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर और सदन के भीतर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार पर छात्रों और युवाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें : ग्रामीण विकास पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का जोर, बोलीं- गांव की जरूरतों के अनुरूप बनें विकास योजनाएं

JPSC-JSSC मुद्दे पर भाजपा का विरोध, CBI जांच की मांग.

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक अपनी सीटों पर खड़े हो गए और JPSC तथा JSSC से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की मांग करने लगे। इस दौरान सदन का माहौल कुछ समय के लिए गरमा गया। विपक्षी सदस्यों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। गौरतलब है कि राज्य में JPSC और JSSC की विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र संगठन और अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। विपक्ष लगातार इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रहा है और CBI जांच की मांग कर रहा है। मानसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष के इस विरोध प्रदर्शन से स्पष्ट संकेत मिला है कि छात्र आंदोलन और भर्ती परीक्षाओं का मुद्दा पूरे सत्र के दौरान सदन में प्रमुखता से उठाया जा सकता है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment