मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

11 हजार वोल्ट का तार गिरा, आधा दर्जन किसानों की धान की फसल जलकर खाक; मुआवजे की मांग तेज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा: जयनगर प्रखंड के डंडाडीह पंचायत के कंझियाडीह गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। खलिहान में रखी तैयार धान की फसल पर अचानक 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार गिर गया, जिससे छह किसानों की पूरी फसल जलकर राख हो गई। नुकसान झेलने वाले किसानों में कुलेश्वर राणा, कौलेश्वर साव, कुंती देवी, फूलमती देवी, सुंदरी देवी और पुष्पा देवी शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के समय खलिहान में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग

किसानों ने बिजली विभाग को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि हाई टेंशन लाइन को गांव के ऊपर से ले जाना हमेशा से जोखिम भरा था। किसानों का आरोप है, खलिहान वर्षों से उसी जगह है, इसके बावजूद तार को सुरक्षित रूट से नहीं ले जाया गया, लापरवाही से लाखों की फसल तबाह हो गई किसानों ने विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है और जल्द ही औपचारिक शिकायत दर्ज करने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रांची में सुजीत सिन्हा का गुर्गा गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध हथियार किया जब्त

पीड़ितों को तत्काल राहत, आगे मदद का भरोसा

गांव के मुखिया प्रतिनिधि महेश साव ने बताया कि वे किसानों के साथ एमओ से मिले, जहां पीड़ितों को 10-10 किलो अनाज देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत सीओ से भी मदद दिलाने की बात कही गई है। साथ ही बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की जाएगी। किसान प्रशासन से जल्द कार्रवाई और हुए नुकसान की पूरी भरपाई की मांग कर रहे हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/ranchi-chutia-criminal-arrest-sujit-sinha-gang-weapon-recovery/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment