मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में तालाब में डूबने से युवक की मौत, नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया था रवि कोल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियम के पीछे एक तालाब में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हलुदकनली निवासी रवि कोल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रवि कोल शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तालाब में स्नान करने गया था। इस दौरान वह अनजाने में गहरे हिस्से में पहुंच गया और पानी की अधिक गहराई के कारण संतुलन खो बैठा। तालाब किनारे मौजूद दो बच्चों ने उसे डूबते देखा और तत्काल ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस और गोताखोरों ने चलाया खोज अभियान

घटना की सूचना मिलने पर एएसआई सुजन रवानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक प्रयास में पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद केलाही गांव से स्थानीय गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोताखोरों ने तालाब से रवि कोल का शव बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें : JPSC-JSSC विवाद पर छात्र आंदोलन को मिला AISA का समर्थन, नेहा बोरा ने CBI जांच की मांग उठाई

सुरक्षा इंतजाम की उठी मांग

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। इस हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने तालाब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, घेराबंदी कराने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment