मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा पुलिस का देर रात सत्यापन अभियान, होटल-लॉज और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की हुई जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जामताड़ा पुलिस ने बुधवार देर रात विशेष सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया गया, जिसके तहत होटल, लॉज, धर्मशाला, अतिथिगृह, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों की जांच की गई।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने होटल, लॉज और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की पहचान की जांच की। इस दौरान आगंतुकों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया और रजिस्टरों में दर्ज विवरणों का मिलान किया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।

संचालकों को रिकॉर्ड अपडेट रखने का निर्देश

पुलिस अधिकारियों ने होटल और लॉज संचालकों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक आगंतुक का वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से सत्यापित करें और सभी आवश्यक अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखें। इसके अलावा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को देने को कहा गया।

एसडीपीओ और साइबर डीएसपी ने किया नेतृत्व

विशेष सत्यापन अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वसीम रजा और साइबर डीएसपी अमित रविदास ने किया। अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जामताड़ा पुलिस के अनुसार, पिछले दो महीनों के दौरान जिले में करीब 750 वारंटों का निष्पादन किया गया है। वहीं विभिन्न मामलों में लगभग 100 आरोपियों और अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: धनबाद की BCCL कॉलोनी में दर्दनाक हादसा, बाथरूम में करंट लगने से दो महिलाओं की मौत

अपराध नियंत्रण के लिए अभियान रहेगा जारी

एसपी शंभू कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए ऐसे सत्यापन एवं जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। जामताड़ा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का मानना है कि जनसहयोग से ही जिले को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सकता है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment