मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में DC के नाम पर ठगी की कोशिश, विदेशी नंबर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा: जामताड़ा में साइबर अपराधियों ने अब जिले के उपायुक्त के नाम पर ठगी की कोशिश शुरू कर दी है। आलोक कुमार के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर एक फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाया गया है, जिसके जरिए लोगों को मैसेज भेजकर भ्रमित करने और ठगी का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने विदेशी मोबाइल नंबर +62851-7749-2564 का उपयोग कर उपायुक्त की आधिकारिक फोटो लगाकर फर्जी अकाउंट तैयार किया है। इस नंबर से जिले के विभिन्न लोगों और अधिकारियों को संदेश भेजे जा रहे हैं। मामला सामने आते ही प्रशासन ने जिले में अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: मजदूरी कर खरीदा मोबाइल, भाई की डांट से आहत युवती ने खाया जहर

उपायुक्त ने दी सावधानी बरतने की सलाह

उपायुक्त आलोक कुमार ने स्पष्ट किया कि इस नंबर से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की इस नंबर से आए किसी भी मैसेज को तुरंत ब्लॉक करें, किसी भी तरह की पैसे की मांग पर भरोसा न करें, संदिग्ध संदेश की सूचना तुरंत पुलिस को दें । मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस की तकनीकी टीम फर्जी प्रोफाइल को ट्रैक करने और बंद कराने में जुटी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आधिकारिक जानकारी के लिए केवल सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें और किसी भी संदिग्ध संदेश से सतर्क रहें।

https://samacharpost.live/2026/04/garhwa-ramna-girl-consumed-poison-after-brother-scold-mobile-phone/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment