मजदूरी कर खरीदा मोबाइल, भाई की डांट से आहत युवती ने खाया जहर

Rupa Kumari | April 28, 2026 | 04:38 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा: गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र स्थित बहियार खुर्द गांव में 19 वर्षीय युवती ने भाई की डांट से आहत होकर जहर खा लिया। युवती की पहचान रघुवीर उरांव की बेटी अंतू कुमारी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: HEC की जमीन पर अतिक्रमण पर केंद्र सख्त, मांगी विस्तृत रिपोर्ट; कार्रवाई का भी ब्योरा तलब

मोबाइल को लेकर डांट, युवती ने खाया जहर

जानकारी के अनुसार अंतू कुमारी मजदूरी कर पाई-पाई जोड़ रही थी और अपनी कमाई से उसने मोबाइल फोन खरीदा था। मोबाइल लेकर घर पहुंचने पर उसके बड़े भाई ने उसे डांट दिया। भाई की डांट से आहत होकर युवती ने कीटनाशक पी लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल युवती की स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन उसे निगरानी में रखा गया है।

Share this news

संबंधित खबरें