मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीपल के पेड़ के नीचे चल रहा था फ्रॉड का नेटवर्क

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर लैपटॉप और मोबाइल फोन के जरिए देशभर के लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के सहजपुर गांव में छापेमारी कर तीनों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लोगों को ठगते थे। ये खुद को KUKU FM ऐप का प्रतिनिधि बताकर लोगों को लुभावने ऑफर देते थे और फिशिंग कॉल के जरिए उनकी निजी जानकारी चुराते थे। इसके अलावा आरोपी PAYTM कस्टमर केयर अधिकारी बनकर KYC अपडेट और रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर भी लोगों को झांसे में लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाम अंसारी, सबीर अंसारी और कलाम अंसारी के रूप में हुई है। तीनों कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सबीर अंसारी के खिलाफ पहले से साइबर थाना में मामला दर्ज है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है।

यह भी पढ़ें: चतरा में पांचवीं की छात्रा की पिटाई का आरोप, प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत

मोबाइल, सिम कार्ड और नकदी बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 08 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड और 19 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 24/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023), IT एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस अधिकारी वैभव सिंह, हीरालाल महतो, कुंदन कुमार वर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

https://samacharpost.live/2026/05/chatra-school-student-beating-headmaster-complaint/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment