मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकला 12 वर्षीय बच्चा लापता, कई दिनों से तलाश जारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव से 12 वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी रंजीत तुरी का बेटा सुभाष कुमार तुरी 28 सितंबर की शाम घर से दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। कई दिनों से बच्चे का पता नहीं चलने के कारण परिजन परेशान हैं और गांव में भी चिंता का माहौल है।

28 सितंबर की शाम पूजा पंडाल देखने निकला था

परिजनों के मुताबिक, सुभाष कुमार तुरी 28 सितंबर की शाम घर से यह कहकर निकला था कि वह गांव में लगे दुर्गा पूजा पंडाल को देखने जा रहा है। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर बच्चे को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

3 अक्टूबर को थाने में दी गई सूचना

काफी तलाश के बाद भी बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजन 3 अक्टूबर की शाम कर्माटांड़ थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए गुमशुदगी का आवेदन दिया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सुभाष को जल्द और सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। बताया गया है कि सुभाष उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बाबूडीह में कक्षा 3 का छात्र है।

बच्चे की तलाश में पुलिस ने बनाई विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्माटांड़ थाना प्रभारी अलकनाथ चौबे ने बताया कि परिजनों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बच्चे की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस टीम तकनीकी सहायता और सर्विलांस के जरिए बच्चे के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर भी लोगों से बच्चे की तलाश में सहयोग करने की अपील की जा रही है। परिजनों को उम्मीद है कि पुलिस की कार्रवाई से जल्द ही सुभाष का पता चलेगा और उसे सकुशल घर वापस लाया जा सकेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment