मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर: थाने से महज 200 मीटर दूर चोरी, 20 लाख के जेवरात लेकर फरार हुए चोर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरी की एक बड़ी वारदात ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उलीडीह थाना से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक घर में चोरों ने बीती रात लगभग 20 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी दोनों फैल गई हैं।

घर लौटकर देखा टूटा ताला, गायब मिले कीमती जेवर

जानकारी के मुताबिक, घर के मालिक पवन कुमार मंगलवार रात आदित्यपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। देर रात जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर रखे सभी कीमती जेवरात गायब थे। वारदात को देखकर परिवार के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह- जमुआ मुख्य मार्ग पर दिखा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पवन कुमार द्वारा लिखित शिकायत दिए जाने के बाद मामले की औपचारिक जांच आगे बढ़ेगी।

एक महीने में कई थाना क्षेत्रों में बढ़ी चोरी की घटनाएं

बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में जमशेदपुर के कई इलाकों में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। लगातार हो रही वारदातों ने लोगों में नाराजगी बढ़ा दी है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/giridih-elephant-herd-crosses-road-causes-crop-damage/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment