मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर : मरीन ड्राइव पर ट्रेलर हादसा, चालक की मौके पर मौत

--Advertisment--

  • बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में सुबह तीन बजे हुआ दर्दनाक हादसा

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास मंगलवार तड़के करीब तीन बजे एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में ट्रेलर चालक सुमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर रूंगटा माइंस से जपला (डाल्टनगंज) की ओर लोहे की प्लेट लादकर जा रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।

यह भी पढ़ें: धनबाद में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, 2 की मौत, 6 झुलसे

मौके पर अफरा-तफरी, पुलिस ने शव निकाला

हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव केबिन से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को एमजीएम अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

संभावित कारण : तेज रफ्तार या झपकी

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार या चालक के झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की पूरी जांच में जुटी है और दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है।

https://samacharpost.live/2025/12/massive-fire-in-three-storey-house-in-dhanbad-2-dead/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment