मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर: ब्लिंकिट कर्मचारियों और बस्तीवासियों के बीच बवाल, जमकर पथराव

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के मोनी बाबा मंदिर के पास रविवार देर रात ब्लिंकिट कर्मचारियों और बस्तीवासियों के बीच जमकर झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विवाद की शुरुआत

जानकारी के अनुसार, बस्ती के पास सड़क पर ब्लिंकिट की डिलेवरी बाइकों के खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई थी। इसी को लेकर एक युवक ने बाइक हटाने के लिए कहा। इस बात पर डिलेवरी कर्मचारियों और युवक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि ब्लिंकिट कर्मचारियों ने युवक पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें : झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी : रांची समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी

गोदाम पर धावा और पथराव

हमले की खबर फैलते ही बस्ती के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और ब्लिंकिट के गोदाम पर धावा बोल दिया। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पाकर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन माहौल बिगड़ता देख क्यूआरटी टीम को बुलाना पड़ा। टीम ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा और फिलहाल इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

https://samacharpost.live/2025/09/jharkhand-weather-yellow-alert-rain-24-25-september/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment