मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कार और गैरेज जलकर खाक

--Advertisment--

  • साकची थाना क्षेत्र में देर रात की घटना

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक निजी गैरेज में अचानक आग लग गई। यह गैरेज हाथी घोड़ा मंदिर के पास स्थित था। आग की ऊंची लपटें दूर से दिखाई दीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कार से शुरू हुई आग, पूरे गैरेज में फैली

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। सबसे पहले गैरेज में खड़ी एक कार में आग लगी, जो देखते ही देखते पूरे गैरेज में फैल गई। अंदर मौजूद ज्वलनशील सामग्री और वाहन आग को और भड़काते रहे।

यह भी पढ़ें: ISRO ने इतिहास रचा: दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिकेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च

दमकल ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और गैरेज का ढांचा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कोई हताहत नहीं, जांच में जुटी पुलिस

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझने के बाद साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गैरेज मालिक को भारी नुकसान

इस अग्निकांड में गैरेज मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

https://samacharpost.live/2025/12/isro-bluebird-block2-launch/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment