मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जोरदार टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ा मिनी ट्रक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :शहर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। टाटा पिगमेंट गेट के पास तेज रफ्तार 407 ट्रक ने पीछे से टाटा ऐस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

चालक ने बताया हादसे का घटनाक्रम

मिनी ट्रक चालक परीक्षित दास ने बताया कि वे टाटा स्टील यूआईएसएल में कार्यरत हैं और बिष्टुपुर से जुगसलाई रोड की ओर जा रहे थे। उनके अनुसार वाहन सामान्य गति से चल रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और वह डिवाइडर पर चढ़ गया।

यह भी पढ़ें :डोरंडा में कार चालक की करतूत, युवक को बोनट पर लटकाकर घुमाने का आरोप

खलासी घायल, चालक को मामूली चोट

हादसे में मिनी ट्रक में सवार खलासी को गर्दन में चोट लगी, जबकि चालक को हाथ में हल्की चोट आई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए प्राथमिक उपचार कराया और घायल को अस्पताल भेजा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने ट्रक चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है।

पुलिस की जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। हादसे के कारण थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/02/ranchi-doranda-mercedes-driver-assault-youth-bonnet-incident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment