मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तेज रफ्तार बनी मुसीबत : अनियंत्रित बाइक पलटी, दो युवक जख्मी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड के भालकी के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बाइक संख्या JH 05 DL 1211 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए धालभूमगढ़ अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दोनों युवक धालभूमगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

युवकों की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल दोनों घायलों की पहचान स्पष्ट रूप से नहीं हो पाई है। यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि युवक किस दिशा में जा रहे थे और दुर्घटना किस वजह से हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद गुड़ाबांदा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: होली पर दुकान में आग : 10 लाख की संपत्ति जलाने वाले एक गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध

सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में अक्सर सड़क की खराब स्थिति और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें और सुरक्षित गति का पालन करें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

https://samacharpost.live/2026/03/holi-palamu-cigarette-na-dene-par-dukan-mein-aag-10-lakh-ka-nuksan/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment