जमशेदपुर में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

  • गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सनसनी, बाइक से हुई पहचान; हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे लाइन के किनारे कान्हा स्वीट्स के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। सुबह टहलने और काम पर निकल रहे लोगों ने शव को देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बाइक से हुई मृतक की पहचान

मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गदरा इलाके का निवासी बताया जा रहा है। घटनास्थल के पास से एक हीरो होंडा बाइक (JH05CD9980) भी बरामद हुई, जिससे पहचान करने में मदद मिली। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का लग रहा है, लेकिन पुलिस इसे सिर्फ हादसा मानकर नहीं चल रही है। आत्महत्या या अन्य किसी साजिश की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में सनसनी: धातकीडीह तालाब से फुटबॉलर और डिमना लेक से महिला का शव बरामद

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सच्चाई जानने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

संबंधित खबरें