मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

NEET पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, 21 मई को जमशेदपुर में निकलेगी पदयात्रा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : जमशेदपुर में कथित NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने 21 मई को पदयात्रा और प्रदर्शन आयोजित करने का फैसला लिया है। इसको लेकर बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि 21 मई को सुबह 10 बजे साकची आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपेगा।

शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि NEET परीक्षा में कथित प्रश्नपत्र लीक और उससे जुड़े घटनाक्रम ने देश की शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि लगातार परीक्षा अनियमितताओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में विफल रही है।

यह भी पढ़ें: AIIMS देवघर में न्यूरोसर्जरी वार्ड शुरू, अब क्षेत्र में मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

परीक्षार्थी को दी श्रद्धांजलि

बैठक के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले परीक्षार्थी को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर मौन रखकर शोक व्यक्त किया। बैठक में अवधेश कुमार सिंह, विजय यादव, रईस रिजवी छब्बन, ब्रजेंद्र तिवारी, डॉ. परितोष सिंह, केके शुक्ला, सत्यम सिंह और राजकिशोरी यादव समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://samacharpost.live/2026/05/aiims-deoghar-neurosurgery-ward-inauguration-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment