मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चार दिन से लापता स्कूली छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला, बोड़ाम में सनसनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा पिछले चार दिनों से लापता थी। उसका शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें :ट्रैफिक जांच में कथित वसूली पर दो ASI निलंबित, SSP की बड़ी कार्रवाई

तालाब में नहाने की बात कहकर निकली थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, मृतका बोड़ाम थाना क्षेत्र के नूतनडीह गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि 21 मई को वह घर से पास के तालाब में नहाने जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार वालों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मदद से कई जगह खोजबीन की गई, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को गांव के कुछ लोगों ने घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके में पेड़ से शव लटका देखा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बोड़ाम थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MGM अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

परिजनों और ग्रामीणों ने जताई आशंका

ग्रामीणों और परिजनों को घटना पर शक है। उनका कहना है कि चार दिनों तक लापता रहने के बाद अचानक शव का मिलना कई सवाल खड़े करता है। लोगों ने आशंका जताई है कि छात्रा के साथ कोई बड़ी वारदात भी हो सकती है। पुलिस मृतका के परिवार, सहेलियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

https://samacharpost.live/2026/05/jamshedpur-traffic-checking-illegal-recovery-two-asi-suspended/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment