झारखंड मदरसा परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 16 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं

Rupa Kumari | May 27, 2026 | 01:16 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड अधिविद्या परिषद् (JAC) ने मदरसा परीक्षा 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यभर में वस्तानिया से लेकर मौलवी स्तर तक की परीक्षाएं 16 जून से शुरू होकर 23 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी। JAC द्वारा परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा के पहले दिन 16 जून को पहली पाली में ‘दिनियत-I’ और दूसरी पाली में ‘दिनियत-II’ की परीक्षा आयोजित होगी।

कई विषयों की होगी परीक्षा

मदरसा परीक्षा में अरबी, फारसी, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और तारीखे इस्लाम सहित कई विषय शामिल हैं। वहीं मौलवी स्तर के विद्यार्थियों के लिए वाणिज्य, मनोविज्ञान, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र जैसे वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं भी निर्धारित की गई हैं। JAC ने मदरसा प्रधानों को निर्देश दिया है कि वे 8 जून 2026 से परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़ें: कोल ब्लॉक आवंटन मामले में सुधीर सहाय समेत सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- सबूत नहीं मिले

10 से 12 जून के बीच मिलेगा रोल शीट

परीक्षा से संबंधित रोल शीट और अन्य जरूरी दस्तावेज जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से 10 जून से 12 जून के बीच वितरित किए जाएंगे। मुख्य लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद 24 जून से 2 जुलाई तक प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए प्रश्न पत्र और ब्लैंक मार्क्स फाइल 20 जून तक परिषद कार्यालय से प्राप्त करनी होगी।

Share this news

संबंधित खबरें