मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

IPL 2025 जीत के बाद बेंगलुरु भगदड़ पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 का खिताब जीतकर नया इतिहास रचा था, लेकिन जीत का जश्न एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 47 से अधिक लोग घायल हो गए। इस त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर दिया।

RCB और सरकार पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद RCB मैनेजमेंट, स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और कर्नाटक सरकार की जमकर आलोचना हुई। शुरुआत में RCB ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : तेजस्वी ने बुलाई विधायक दल की बैठक, चुनावी रणनीति और टिकट पर हो सकती है चर्चा

चार महीने बाद विराट ने तोड़ी चुप्पी

घटना के चार महीने बाद, RCB के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस हादसे पर अपनी चुप्पी तोड़ी। RCB के आधिकारिक एक्स अकाउंट से जारी पोस्ट में कोहली ने लिखा, 4 जून का दिन हमारी फ्रेंचाइजी के इतिहास का सबसे दुखद दिन बन गया। यह हमारी सबसे बड़ी खुशी का पल होना चाहिए था, लेकिन यह त्रासदी में बदल गया। मैं उन परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपनों को खोया और उन प्रशंसकों के लिए जो घायल हुए। यह दुख अब हमारी कहानी का हिस्सा है। हम सम्मान और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे।

विराट और RCB का रिश्ता

विराट कोहली 2008 से लगातार RCB का हिस्सा रहे हैं। अब तक खेले 267 मैचों में उन्होंने 8661 रन बनाए, जिनमें 8 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 रन है। रजत पाटीदार की कप्तानी में बतौर सलामी बल्लेबाज कोहली के शानदार प्रदर्शन ने RCB को पहला IPL खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

https://samacharpost.live/2025/09/bihar-election-tejashwi-yadav-mla-meeting-bjp-strategy/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment