मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भारत vs वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट: यशस्वी जायसवाल 175 रन पर आउट, भारत का स्कोर 3 विकेट पर 325

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच दूसरे दिन की खेल गतिविधियों के साथ जारी है। मैच के दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल 175 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल के साथ तालमेल की गलती के कारण उनका विकेट गिरा। इस समय भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 325 रन बना लिए हैं। जायसवाल के बाद बल्लेबाजी के लिए नितीश कुमार रेड्डी मैदान पर आए हैं।

पहले टेस्ट की झलक

पहले टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 140 रनों से जीत दर्ज की थी। दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने 2 विकेट पर 318 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की थी। यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 173 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 22 चौके शामिल थे। साई सुदर्शन ने भी 87 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी हुई। वेस्टइंडीज की तरफ से जोमेल वारिकन ने दोनों विकेट लिए।

यह भी पढ़ें : तेजस्वी यादव ने पटना में छात्रों से की अनौपचारिक मुलाकात, कहा युवाओं की आवाज़ बनेगी राजनीति का एजेंडा

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

वेस्टइंडीज:
जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, एलिक अथानाजे, शाई होप, रोस्टन चेज (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स

भारत:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

https://samacharpost.live/2025/10/tejashwi-yadav-meets-students-patna-education-reform/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment