पटना में जन सुराज के प्रशांत किशोर को बढ़त, 2,319 वोटों से आगे; BJP दूसरे और RJD तीसरे स्थान पर

Meenu | August 3, 2026 | 12:12 PM IST

Samachar Post डेस्क,पटना : मतगणना के ताज़ा रुझानों में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर 8,971 वोट हासिल कर पहले स्थान पर चल रहे हैं और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 2,319 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, ये प्रारंभिक रुझान हैं और मतगणना जारी है। अंतिम परिणाम शेष राउंड की गिनती पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

यह भी पढ़ें : JPSC-JSSC आंदोलनरत छात्रों के लिए बंधु तिर्की ने कराई भोजन की व्यवस्था, अभ्यर्थियों ने जताया आभार

ताज़ा रुझानों में प्रत्याशियों की स्थिति

मतगणना के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रशांत किशोर (जन सुराज पार्टी) 8,971 वोट, नीरज कुमार (भारतीय जनता पार्टी – BJP) 6,652 वोट, रेखा कुमारी (राष्ट्रीय जनता दल – RJD) 1,534 वोट प्रारंभिक रुझानों में भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार दूसरे स्थान पर हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

आगे के राउंड में बदल सकती है तस्वीर

मतगणना अभी जारी है और प्रत्येक राउंड के साथ वोटों के आंकड़े बदल सकते हैं। ऐसे में बढ़त और अंतर में बदलाव संभव है। निर्वाचन आयोग की ओर से आधिकारिक परिणाम घोषित होने तक इसे शुरुआती रुझान के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

Share this news

संबंधित खबरें