मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हॉकी झारखंड का दबदबा : पुरुष टीम फाइनल में, महिला टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

--Advertisment--

  • पुरुषों ने मध्यप्रदेश को 3-1 से हराया, महिलाओं ने छत्तीसगढ़ पर 7-1 से दर्ज की जीत

Samachar Post डेस्क, रांची : 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। चेन्नई में खेले गए सेमीफाइनल में झारखंड ने हॉकी मध्यप्रदेश को 3-1 से मात दी। मैच के पहले 29 मिनट तक झारखंड 0-1 से पीछे था, लेकिन टीम ने जुझारू खेल दिखाते हुए जबरदस्त वापसी की। 29वें मिनट में सुमराय सोरेंग ने फील्ड गोल कर स्कोर बराबर किया। इसके बाद 44वें मिनट में आशीष तानी पूर्ति ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। 56वें मिनट में जयसन कांडुलना ने एक और शानदार फील्ड गोल कर जीत पक्की कर दी। आशीष तानी पूर्ति को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले झारखंड पुरुष टीम ने पंजाब को 5–2, कर्नाटक को 8-0 और क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को 13-0 से हराया था।

महिला टीम ने भी मचाया धमाल

वहीं, 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड महिला टीम ने अपने दूसरे मैच में हॉकी छत्तीसगढ़ को 7-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टीम की ओर से सरोज कुमारी, स्वीटी डुंगडुंग और रजनी केरकेट्टा ने दो-दो गोल किए, जबकि रोशनी आइंद ने एक गोल दागा। स्वीटी डुंगडुंग को उनके शानदार खेल के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले महिला टीम ने पहले मैच में हॉकी कर्नाटक को 2-0 से हराया था।

https://samacharpost.live/2025/08/jharkhand-under-15-volleyball-trials-for-international-championship-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment