मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का अजीब बयान:अस्पताल में बाघ घुसा दें तो मेरी क्या गलती?

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :धनबाद स्थित शाहिद नूर मोहम्मद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में 19 नवंबर की रात सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई। सर्जिकल वार्ड में अचानक एक सियार घुस आया, जिसे देखकर वार्ड बॉय ने तुरंत मरीजों को लाइट जलाने को कहा। रोशनी होते ही सियार भाग निकला। हालांकि किसी मरीज को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें :कोहली-पंत का धोनी के घर डिनर, माही ने खुद ड्राइव कर विराट को छोड़ा

मंत्री इरफान अंसारी का चौंकाने वाला जवाब

घटना को लेकर जब स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से गोविंदपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया ने सवाल किया, तो उन्होंने बेहद अजीबोगरीब बयान दे दिया। मंत्री ने कहा अस्पताल में बाघ अगर कोई घुसा दे तो इसकी जवाबदेही मेरी नहीं है। डॉक्टर की भी गलती नहीं। शहर में बाघ आता है, गांव के अस्पताल में सांप-चूहा निकलता है। अब अस्पताल में बाघ घुसा दीजिएगा तो मेरी गलती है क्या? मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सरकार की भूमिका को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

मंत्री ने गिनाईं मेडिकल सुविधाओं के विस्तार की योजनाएँ

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने घोषणा की कि धनबाद में जल्द ही एक नया मेडिकल कॉलेज शुरू किया जाएगा। साथ ही, 11 साल से बंद पड़ा धनबाद का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शुरू करने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि SNMMCH की मौजूदा इमारत कमजोर और जर्जर हो चुकी है, इसलिए उसे पूरी तरह तोड़कर नया भवन बनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि राज्य को तीन नए मेडिकल कॉलेज देने की तैयारी है, जिनमें धनबाद को भी एक अतिरिक्त मेडिकल कॉलेज मिलेगा।

https://samacharpost.live/2025/11/kohli-pant-dinner-at-dhoni-house-ranchi-odi-prep/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment