मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा: फुरुका नदी के पास गाड़ी पलटी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :झारखंड के हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र स्थित फुरुका नदी के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन काफी तेज गति से जा रहा था। फुरुका नदी के पास अचानक चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही जान चली गई।

यह भी पढ़ें :कोडरमा में दर्दनाक वारदात: मां के साथ सो रहे 7 वर्षीय बच्चे का अपहरण, कुएं में मिला शव; इलाके में आक्रोश

मृतक सभी एक ही गांव के निवासी

जानकारी के मुताबिक, मृतक सभी लोग नानो ओरिया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान की प्रक्रिया में जुटी है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

इचाक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

https://samacharpost.live/2026/04/koderma-child-kidnapping-murder-domchanch-well-body-found/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment